MP Weather Alert : मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, आंधी तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं

Weather Update

MP Weather Update Today 28 February 2024 : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है, आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बारिश ने जनजीवन अव्यवस्थित कर दिया है, उधर मध्य प्रदेश भी इस परिवर्तन से प्रभावित है, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी मौसम में बड़े परिवर्तन के संकेत दिए है, IMD ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में कई जगह हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 

IMD ने प्रदेश के खरगोन, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और सीधी  जिले में बिजली चमकने और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने  छिंदवाड़ा और सिवनी में मध्यम गरज के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने की संभावना जताई , साथ ही बैतूल और बालाघाट जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

नया पश्चिमी विक्षोभ MP को भी करेगा प्रभावित 

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 फरवरी और 1 मार्च के बीच सक्रिय होने जा रहा है ये पिछले पश्चिमी विक्षोभ से बहुत इफेक्टिव दिखाई दे रहा है , इससे मध्य भारत के कई हिस्से प्रभावित होंगे इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है , नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी तूफान, तेज बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का मौसम 

आपको बता दें कि 26 फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को मध्य प्रदेश में भी दिखाई दिया , बादल छाए रहे कई जिलों में बारिश हुई इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल सहित  मालवा और निमाड़ अंचल में बारिश और ओलावृष्टि देखी गई जो रुक रुक कर अभी भी कहीं कहीं जारी है खंडवा, खरगोन, उज्जैन देवास में ओलावृष्टि से फसलें ख़राब होने की खबरे भी सामने आई हैं जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

ट्रफ़ लाइन के कारण मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में आ रही नमी 

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि आज राजधानी भोपाल  का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  उधर IMD के मुताबिक वर्तमान  समय में जो मौसम प्रणाली है उसमें एक ट्रफ़ लाइन बिहार के आसपास छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक जाती दिखाई दे रही है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं चल रही है जिसके कारण मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है इसे देखते ही प्रदेश में बारिश का अलर्ट है ऐसा मौसम अगले दो तीन दिन रहने वाला है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews