MP Weather: प्रदेश का मौसम फिर बदला, 14 जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

mp weather today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Weather. वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है और राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गर्म हवाओं के आने का सिलसिला जारी है, ऐसे में मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today 29 March 2022) में गर्मी के तेवर सख्त होने लगे है और कई जिलों में लू का असर भी दिखाई दे रहा है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department)ने आज मंगलवार को 14 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इसमें 3 जिलों में तीव्र लू के आसार है। और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: पुलिस भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, पीईबी ने दिया ये जवाब, सरकार ने दिए जांच के आदेश

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 29 मार्च 2022 को रतलाम, गुना, शाजापुर, दतिया, जबलपुर, दमोह सतना, सागर, रीवा खंडवा और खरगोन जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही ग्वालियर, नर्मदापुरम और छतरपुर में तीव्र लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रीवा और मंडला में दर्ज किया गया, वही सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा, गुना, नौगांव और दमोह में लू का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश से सटे राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र , राजस्थान की गर्म हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। ग्वालियर में अगले 3 दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और लू के आसार रहेंगे।।राजस्थान के नजदीक होने के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा तो लू की संभावना है। अप्रैल में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के तापमान में असर होगा।इंदौर में अप्रैल के दूसरे वीक में गर्मी तेज होगी।

राज्यों का हाल
स्काइमेट वेदर के मुताबिक, आज केरल,लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गुजरात,महाराष्ट्र, राजस्थान,मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू भी चलने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर में तो मार्च महीने में पारे ने 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।इससे पहले सबसे अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान 31 मार्च 1945 को दर्ज किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews