MP Weather : मानसून की विदाई, प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव, जानें विभाग का पूर्वानुमान

MP Weather : मानसून की विदाई, प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव, जानें विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई और बारिश के थमे दौर के बाद अब मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather)  में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। हालाँकि मौसम विभाग (MP weather department) ने 16 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे लेकिन उससे एक दिन पहले ही आज 15 अक्टूबर को ही मौसम बदल गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई है।

एमपी मौसम विभाग ने आज दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) जारी की है जिसमें आगामी 24 घंटे का पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) बताते हुए जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर सुबह तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कहीं भी बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना नहीं है।

ये भी पढ़ें – एक बार फिर राजनीति के केंद्र में “महाराज”: जयविलास पैलेस में डेढ़ घंटे रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, होगा शाही स्वागत

मौसम विभाग (IMD MP Weather) ने अपनी रिपोर्ट में दक्षिण पश्चिम मानसून (MP Monsoon) के आधिकारिक रूप से प्रदेश से जाने की जानकारी भी दी है। इसी के साथ पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी साझा करते हुए विभाग ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।

ये भी पढ़ें – CG Weather : फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर, मानसून-गुलाबी ठंड पर बड़ी अपडेट

प्रदेश में कल शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।  प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।  शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews