MP Weather : मानसून पकड़ेगा गति, प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफ़ान का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी, जानें IMD अपडेट

मौसम विभाग ने कहा है कि इस समय प्रदेश के कई इलाकों मे आकाशीय बिजली गिरने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि जब भी आसमान में काले बादल हों तो किसान सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। समूह में न बैठें, और हरे पेड़ों के नीचे खड़े होने या पशुओं को वहां खड़ा करने से बचें ये जानलेवा हो सकता है।
MP Weather update

MP Weather : मानसून का इन्तजार कर रहे प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्दी राहत मिलने की उम्मीद है, उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी.. प्री मानसून एक्टिविटी के चलते बुधवार को कई जिलों के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। यहाँ बारिश हुई, बिजली चमकी और तेज़ हवाएँ चलीं। आज गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है वही 38 जिलों में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

किसानों – ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी 

मौसम विभाग ने कहा है कि इस समय प्रदेश के कई इलाकों मे आकाशीय बिजली गिरने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि जब भी आसमान में काले बादल हों तो किसान सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। समूह में न बैठें, और हरे पेड़ों के नीचे खड़े होने या पशुओं को वहां खड़ा करने से बचें ये जानलेवा हो सकता है।

मौसम परिवर्तन की ये है वजह 

IMD के मुताबिक प्रदेश के मौसम में आ रहे परिवर्तन की वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण है मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहने की उम्मीद है।

बुधवार को ग्वालियर रहा सबसे ज्यादा गर्म 

पिछले 24 घंटे की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को ग्वालियर सबसे गर्म रहा यहाँ दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अन्य सबसे गर्म शहरों में शिवपुरी, शहडोल, रीवा, चित्रकूट, कटनी, पृथ्वीपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़ और सीधी भी शामिल हैं। वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के इन 13 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट  

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ये जिले हैं छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी और उमरिया, मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।

इन जिलों के लिए आंधी और तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर के लिए आंधी और तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews