MP Weather : उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, ग्वालियर रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, और गिर सकता है रात का तापमान, जाने IMD का अपडेट

MP Weather

MP Weather Update Today 16 November 2023 : मध्य प्रदेश के मौसम ने बदलाव का दौर जारी है, रातें ठंडी होने लगी है और दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है, पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फ़बारी का असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई देने लगा है, एमपी मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है साथ ही तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा रहा ग्वालियर 

उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं में मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव किया है, प्रदेश के कई हिस्सों में सिहरन बढ़ने लगी है, न्यूनतम तापमान भी गिर रहा है, बुधवार – गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में 15 डिग्री दर्ज हुआ पारा    

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश की राजधानी भोपाल में पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अलावा करीब 20 शहरों में तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया, मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

अभी मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार 

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी करीब एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है, जिसकी वजह ये है कि वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।  हवाओं के रुख के कारण ही दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews