MP Weather Update : 12 जिलों में बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना, 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी, जानें अपने क्षेत्र का हाल

mp weather

MP Weather Update Today 8 December 2023 : मध्य प्रदेश के मौसम पर अभी भी चक्रवातों का असर दिखाई दे रहा है , प्रदेश में कहीं कहीं अभी भी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने आज जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है इसके अलावा 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में यहाँ हुई बारिश 

मप्र मौसम विभाग ने आज 8 दिसंबर को अपनी दैनिक रिपोर्ट जारी की है जिसमें प्रदेश के जिलों के लिए पूर्वानुमान की जानकारी दी है साथ ही पिछले 24 घंटों का हाल बताया है, बताया गया कि पिछले 24 घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर , नर्मदापुरम और सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज कीगई शेष संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

इन जिलों में होगी बारिश, यहाँ छाया रहेगा कोहरा 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में कहीं कहीं बारिश होगी और गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है शेष संभाग के जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा । मौसम विभाग ने कहा कि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, अशोकनगर, गुना, भोपाल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडोरी , कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं घना या मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews