मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल तक मौसम साफ, रतलाम में पारा 40 डिग्री पार, इंदौर-भोपाल संभाग भी गर्म, अभी और बढ़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश में औसतन तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है। शनिवार को रतलाम में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन संभाग भी गर्मी के चपेट में रहे। फिलहाल 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।
mp weather

बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक का उछाल आया है। शनिवार (11 अप्रैल 2026) को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिला। सर्वाधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल 15 अप्रैल तक मौसम के साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम केंद्र, भोपाल (IMD)की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसमें कोर पवन की गति लगभग 120 नॉट है, 12.6 किमी औसत समुद्र तल से ऊपर उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवाहित हो रही है। 15 अप्रैल 2026 से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

अप्रैल अंत में ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर और सख्त हो सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

शनिवार को कहां कितना रहा तापमान

बीते दिन भोपाल में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम, धार और खरगोन में 39 डिग्री रहा। शाजापुर में, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, मंडला, दतिया, श्योपुर,खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़ और बैतूल में 37 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews