Hindi News

MP Weather: प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
MP Weather: प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 03 March 2022) में दिखाई दे रहा है जिसके चलते मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 03 मार्च 2022 से अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 03 मार्च 2022 को जारी दैनिक मौसम विवरण में पिछले 24 घंटे का हाल और आने वाले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई वहीं शेष संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

ये भी पढ़ें – MP School: निजी स्कूल की मनमानी पर विभाग सख्त, मिले निर्देश -15 दिन के अंदर पूरा हो ये कार्य

यहाँ इतना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान बहुत बढ़े जबकि शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा और खरगौन में दर्ज किया गया। उधर भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान बहुत बढ़े जबकि शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार में उछाल, Sensex और Nifty दोनों बढ़कर खुले

इन 12 जिलों में बारिश के आसार 

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) द्वारा आज 03 मार्च 2022 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, दमोह, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम और रायसेन जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, देखें बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews