MP Weather : दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट, दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today 8 February 2024 : मप्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखाई देने लगा है, उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं से एक बार फिर सिहरन बढ़ गई है, आज गुरुवार को प्रदेश में दतिया 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा , वहीं नौगाँव में पारा 7 डिग्री और सागर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अलावा गुना, खजुराहो, रीवा, राजगढ़, उमरिया में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा,  राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम में फिर बदलाव के संकेत दिए हैं।

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल 

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ चुका है और हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण भोपाल सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इस तरह का मौसम अभी दो दिन तक बना रह सकता है। IMD ने कहा कि 11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे।

प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक इस समय पूर्वी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है जिसके कारण कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर कुछ बादल भी छा रहे हैं। मौसम विभाग ने दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई है।

2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है तापमान 

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल बताते हुए मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहा सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा और खजुराहो में कोल्ड डे रहा, अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना जताई है, मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट का अंदेश जताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews