MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और झंझावात के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

MP Weather Update

MP Weather Update Today 04 April 2024 : मध्य प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत से मौसम में तपन शुरू हो गई है, कई जिलों में लू जैसे हालात हैं, दिन की तेज धूप गर्म हवाओं का अहसास करा रही है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 अप्रैल से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले समय में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल मौसम केंद्र ने आज जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बहुत तेज गर्मी दिखाई दे रही है, लू और गर्म हवाएं थपेड़े सा महसूस करा रही हैं, भिंड, मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के लोगों को लो डिसकम्फर्ट का अनुभव कर सकते हैं।

दमोह में 41 डिग्री सेल्सियस पहुँचा तापमान 

IMD ने जानकारी दी कि प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दमोह और छतरपुर के बिजावर ARG में रिकॉर्ड किया गया, इसके अलावा मंडला में 40.6 डिग्री, खंडवा और निवाड़ी के पृथ्वीपुर ARG में 40.5 डिग्री सेल्सियस और बालाघाट के पाला KVK में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वज्रपात और झंझावात की संभावना 

आईएमडी ने बताया कि इस समय दक्षिणी तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक और विदर्भ होते हुए दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाओं में डिस कंटिन्यूटी है, मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और झंझावात के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews