MP Weather : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

MP Weather Update

MP Weather Update Today 07 March 2024 :  मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, प्रदेश में बीते दिनों की जगह बारिश हुई थी जिसके बाद उन जिलों के लोगों को ठंड का अहसास होने लगा, मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है जिससे कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दिन में गर्मी, रात को ठंडक , बदल रहा MP का मौसम  

इन दिनों मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है, दिन में खिली धूप जहाँ ठंडक से राहत देती है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगती है लेकिन धूप ढलते ही ठंडक का अहसास फिर होने लगता है, दिन के समय प्रदेश के कई जिलों में तामपान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

10 मार्च से एक्टिव होगा नया सिस्टम

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 10 मार्च से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है, नया सिस्टम एक्टिव होने से बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर अमरकंटक, शहडोल जैसे जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, इन जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों में तापमान 

पिछले 24 घंटे के तापमान की जानकारी अपडेट करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 8.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दतिया में 9 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, खजुराहो में 10, ग्वालियर और पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात की जाये तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान सिवनी में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके अलावा धार में 34 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 33.5 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में 32.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews