MP Weather Update : बे-मौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, देखें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Update

MP Weather Update Today 21 March 2024: मध्य प्रदेश में पिछले पांच दिनों से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा हैं, कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं, IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, सिंगरौली, सीधी और शहडोल में मौसम ख़राब रहा हालाँकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश या फिर ओलावृष्टि की खबर नहीं हैं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने और तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जताई है।

ये मौसम प्रणाली प्रभावित कर रही MP Weather 

IMD ने मौसम प्रणाली की जानकारी अपडेट करते हुए बताया कि इस समय पश्चिम विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी हो रहा है , मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है जो मौसम को फिर प्रभावित करेगा।

पिछले 24 घंटों में इन जिलों में हुई बारिश, किसान चिंतित 

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल,उमरिया, अनूपपुर जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई , बारिश की तीव्रता कहीं कम रही तो कहीं अधिक जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा जिसने उनकी चिंता बढ़ा दी है , हालाँकि IMD ने अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि और मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एक नजदीक पहुंचा 

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, शहडोल संभाग के जिलों में काफी कम रहे जबकि ग्वालियर , रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे , सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews