MP Weather Update : 6 जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी का येलो अलर्ट, आठ जिलों में बारिश, जानें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Update : 6 जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी का येलो अलर्ट, आठ जिलों में बारिश, जानें IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Update Today 29 February 2024 : मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है अगले 48 घंटों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने तेज आंधी चलने की संभावना हैं, मौसम विभाग ने इसे देखते हुए प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा आईएमडी ने 8 जिलों में बारिश या फिर गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने आज दैनिक मौसम रिपोर्ट जारी की, रिपोर्ट में पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के आसपास है ये समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 9.6 किलोमीटर के बीच स्थित है इसके प्रभाव से दक्षिण–पश्चिम हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है, IMD ने कहा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 5 मार्च से फिर सक्रिय होने की संभावना है।

IMD में इन जिलों में जताई बारिश की संभावना 

आज 29 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, ये कई राज्यों की प्रभावित करेगा इससे मध्य प्रदेश का कुछ हिस्सा भी प्रभावित होगा, मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के मुरैना, भिंड, श्योपुर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं कहीं बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना हैं।

इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं कहीं तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और वज्रपात होने की संभावना है जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है शेष संभाग के जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई, शेष संभागों के जिलों में मौसम सामान्यतः शुक्ष्क रहा, तापमान का अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा जबकि नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा, शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस बड़वानी जिले के तालुन में दर्ज किया गे और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के बिजावर में दर्ज किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews