MP Weather: आज सिवनी-कटनी समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में अब भी 9% कम बारिश, जानें भोपाल-इंदौर में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update Today: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर और सागर संभाग के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक 26.5 इंच बारिश हुई है, जबकी 29.2 इंच बारिश होनी चाहिए थी।
MP Weather update

रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश के जबलपुर-सागर संभाग में मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता चलते 31 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश और 1 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी व बालाघाट और 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी व सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रक्षाबंधन पर 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 48 जिलों में रिमझिम के आसार

भारी बारिश का अलर्ट: सीधी, अनूपपुर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़

हल्की से मध्यम बारिश/झंझावात/वज्रपात के आसार

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा

29 से 31 अगस्त 2026 के बीच कहां-कहां होगी बारिश

29 अगस्त, शनिवार:

अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, बालाघाट में भारी बारिश। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की संभावना जताई गई है।

30 अगस्त, रविवार:

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

31 अगस्त, सोमवार:

सिंगरौली, सीधी, मऊगंज में भारी बारिश। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में अब भी 9 फीसदी कम बारिश

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 27 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक करीब 26.5 इंच ( 674.6 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 29.2 इंच ( 742.3 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.7 इंच पानी कम गिरा है। आमतौर पर पूरे मानसून सीजन में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 6% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 12% कम पानी गिरा है। अगस्त का महीना समाप्त होने को है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
  • अब भी 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सिर्फ प्रदेश के 18 जिलों अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews