MP Weather : 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने-गिरने का येलो अलर्ट

MP Weather : 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने-गिरने का येलो अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कहीं कहीं मौसम (MP Weather) के तेवर बदल गए हैं लेकिन अभी भी बहुत से जिले ऐसे हैं जहाँ बारिश जारी है। मप्र मौसम विभाग (MP weather department) ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने – गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में मानसून काफी हद तक कमजोर हो रहा है लेकिन अभी भी ये कहीं कहीं पलट रहा है।  मौसम विभाग ने आज 01 सितम्बर 2022 को जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में प्रदेश के 16 जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की सम्भावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।  ये जिले हैं शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, सतना, कटनी, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर और देवास।

ये भी पढ़ें – Today Weather Update : UP-बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जल्द विदा होगा मानसून, जानें IMD का पूर्वानुमान

इन जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट  

मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों के अलावा पन्ना, दमोह, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर और शाजापुर जिलों में बिजली चमकने – गिरने की सम्भावना जताते हुए येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : आज से सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानिए कितने कम हुए रेट

इन स्थानों पर बौछार की संभावना 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर एवं शाजापुर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश अथवा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा रीवा, सागर, चम्बल और ग्वालियर संभाग के जिलों तथा मंदसौर एवं नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर बौछारें गिरेंगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, यहां देखें ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews