48 घंटे के बाद फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 15-16 अक्टूबर को 9 जिलों में बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में रात में ठंडक

48 घंटे के बाद फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में छाएंगे बादल, 15-16 अक्टूबर को 9 जिलों में बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में दिन में धूप और रात में ठंडक
MP Weather

दशहरे से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के असर से 15 और 16 अक्टूबर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन 9 जिलों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल है।

फिलहाल 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप और रात में ठंडक बनी रहेगी। 20-25 अक्टूबर से तापमान में गिरावट के साथ रात में ठंड और बढ़ने की संभावना है। अक्टूबर अंत से प्रदेश में ठंड की दस्तक होने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मानसून के बाद होने वाली बारिश बोनस  मानी जाएगी।  इस बार मानसून  24 जून से 3 अक्टूबर 2026  यानि 100 दिन सक्रिय रहा। इस दौरान 908.4 मिलीमीटर यानी 35.8 इंच (95.9%) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिलीमीटर ) होनी चाहिए थी।

मानसूनी सीजन में इस बार प्रदेश में करीब 4% या 1.5 इंच बारिश कम हुई। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 4% ज्यादा पानी गिरा, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम बारिश हुई।आलीराजपुर बारिश के मामले में सबसे पीछे रहा। निवाड़ी और मऊगंज में सामान्य से 150% से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

इसके अलावा जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंकड़ा 4% ज्यादा रहा लेकिन बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी में 5% से 21% तक कम बारिश हुई है।आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में भी औसत से 9% से 51% कम पानी गिरा है। नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews