MP Weather : प्रदेश के 12 जिलों में कोल्ड डे, शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

up Weather Update

MP Weather Update Today 25 January 2024 : मध्य प्रदेश के मौसम में अभी ठंडक बरक़रार है, आईएमडी ने कहा कि अभी सर्दी कम होने के असार नहीं है, आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के दो जिलों में कोल्ड डे , दो जिलों में शीतलहर और 8 जिलों में कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल 

मप्र मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल से जारी रिपोर्ट में जो अपडेट दिया गया है उसके मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सिवनी और छतरपुर के खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा, जबकि खंडवा और खरगौन में कोल्ड डे रहा, मुरैना , भिंड, ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, श्योपुर, शिवपुरी छतरपुर, टीकमगढ़, और मऊगंज में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा, आज सुबह ग्वालियर एयरपोर्ट पर द्रश्यता 50 मीटर, दतिया में 200 मीटर और खजुराहो हवाई अड्डे पर 600 मीटर दर्ज की गई।

इन जिलों के लिए कोल्ड डे, शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट  

आईएमडी ने अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए खंडवा और खरगौन जिलों में कहीं कहीं कोल्ड डे , सिवनी और छतरपुर जिलों में कहीं कहीं शीतलहर और भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर और दतिया जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा, मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews