MP Weather : 11 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, छाएगा मध्यम से घना कोहरा, देखें IMD का अपडेट

MP Weather : 11 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, छाएगा मध्यम से घना कोहरा, देखें IMD का अपडेट

MP Weather Update Today 13 January 2024 : मध्य प्रदेश के मौसम में मामूली बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, कड़ाकेदार ठंड से लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है लेकिन मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, IMD ने प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम का हाल 

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने दैनिक मौसम विवरण में अपडेट जारी करते हुए पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल बताया है, मौसम विभाग ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, भिंड, ग्वालियर , मुरैना और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दतिया, शिवपुरी,  पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हलके से मध्यम कोहरा छाया रहा, न्यूनतम द्रश्यता सुबह के समय ग्वालियर हवाई अड्डे पर 50 मीटर दर्ज की गई।

ऐसी रही न्यूनतम तापमान की चाल  

तापमान की जानकारी अपडेट करते हुए IMD ने कहा कि शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। उधर  इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, भोपाल , जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक और रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम वहीं शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

प्रदेश के इन 11 जिलों में छाएगा कोहरा, येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews