अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, MPESB की 25 मई को होने वाली परीक्षा निरस्त, स्थगित की गई एक अन्य परीक्षा की तारीख घोषित, पढ़ें डिटेल

एमपीईएसबी ने बताया कि समूह-1 उप समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 की स्थगित प्रथम पॉली की पुनः परीक्षा 23 मई 2025 को आयोजित की जायेगी, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत वेबसाईट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB के माध्यम से सरकारी सेवाओं में जाने का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है, एमपीईएसबी ने कुछ परीक्षाओं में बदलाव की सूचना जारी की है, जिसमें एक परीक्षा को निरस्त कर दिया है वहीं एक स्थगित परीक्षा की नई तारीख घोषित की है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-1 उप समूह-1 एवं समूह-2 उप समूह-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 की परीक्षा और “समूह-1 उप समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024” की प्रथम पॉली की परीक्षा के सम्बन्ध में अपनी बेवसाईट पर सूचना जारी की है जो प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए महत्वपूर्ण है।

25 मई 2025 को आयोजित परीक्षा को MPESB ने स्थगित किया 

MPESB ने जानकारी देते हुए बताया है कि  मप्र कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा समूह-1 उप समूह-1 एवं समूह-2 उप समूह-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 जो 25 मई 2025 को निर्धारित की गई थी उसे निरस्त कर स्थगित किया गया है। कारण बताते हुए एमपीईएसबी ने बताया कि इस दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा होने के कारण एवं अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद परीक्षा को स्थगित किया गया है। परीक्षा की आगामी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी एवं मण्डल की अधिकृत कार्यालयीन वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की जायेगी।

15 मई को आयोजित परीक्षा अचानक हुई थी निरस्त 

इसके अलावा एमपीईएसबी ने समूह-1 उप समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 की स्थगित प्रथम पॉली की पुनः परीक्षा के संबंध में सूचना अपनी वेबसाईट पर प्रदर्शित की है कर्मचारी चयन मण्डल  ने बताया कि 15 मई 2025 को आयोजित “समूह-1 उप समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024” की प्रथम पॉली में तकनीकी समस्या होने के कारण प्रथम पॉली की परीक्षा को स्थगित किया गया था।

23 मई 2025 को आयोजित की जायेगी पुनः परीक्षा

ये परीक्षा प्रदेश के 11 शहरों में 42 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी, जिसकी प्रथम पॉली में 10704 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उक्त प्रथम पॉली / शिफ्ट के समस्त 10704 अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा की स्थगित प्रथम पाली की पुनः परीक्षा 23 मई 2025 को आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मण्डल की अधिकृत वेबसाईट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews