MPNRC Exam 2022 : फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, 22 मार्च से परीक्षा, जानें डिटेल्स

mpnr

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPNRC Exams 2022: मध्य प्रदेश में सत्र 2020-21 जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा (GNM 2020-21) के परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया जारी है और इसकी लास्ट डेट 11 मार्च है।इसके बाद छात्रों को 14 मार्च तक विलंब शुल्क देना होगा। इसकी परीक्षा 22 मार्च 2022 से शुरू होगी।

यह भी पढ़े..होली से पहले SEBI का तोहफा, बढ़ाई लिमिट, UPI के जरिए अब इतना कर सकेंगे निवेश

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (Madhya Pradesh Nurses Registration Council) भोपाल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सत्र 2020-21 जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने व फॉर्वड करने के लिए 11 मार्च तक सामान्य शुल्क के साथ और दिनांक 12 मार्च से 14 मार्च तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कराने का समय दिया जा रहा है।आवेदन करने के इच्छुक स्टूडेंट कांउसिल की आधिकारिक वेबसाइट mpnrc.mp.gov.in पर विजिट करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को 16 मार्च को मिलेगी गुड न्यूज! 21000 से 2.32 लाख तक बढेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा?

सभी कॉलेजों को निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म फॉवर्ड करना होगा। यदि किसी विद्यार्थी का फॉर्म समय सीमा में भरकर फॉवर्ड नहीं किया जाता तो इसकी समस्त जिम्मेदारी संस्थान की होगी। इस सिलसिले में कांउसिल की वेबसाइट mpnrc.mp.gov.in पर 5 मार्च को सूचना जारी की गई है।वही MPNRC ने फरवरी में जीएनएन 2020-21 सत्र की परीक्षाएं 22 मार्च से कराने का संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी किया था। माना जा रहा है कि जीएनएम पुराने सत्र की परीक्षाएं 22, 23, 24 और 25 मार्च को आयोजित की जा सकती हैं, हालांकि परीक्षाओं की अभी फाइनल तारीख तय नहीं की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews