होली से पहले SEBI का तोहफा, बढ़ाई लिमिट, UPI के जरिए अब इतना कर सकेंगे निवेश

SEBI UPI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) सेबी ने रिटेल निवेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सेबी ने यूपीआई की लिमिट बढ़ाई दी है, इसके तहत अब निवेशक UPI के जरिए 5 लाख रुपये तक निवेश कर सकेंगे।सेबी ने यह फैसला बाजार नियामक ने प्रतिभागियों के साथ चर्चा के आधार पर प्रावधानों में इक्वलीटी लाने के लिए किया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को 16 मार्च को मिलेगी गुड न्यूज! 21000 से 2.32 लाख तक बढेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा?

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक सर्कुलर में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ऋण प्रतिभूतियां (Debt Securities) को खरीदने वाले खुदरा निवेशकों के लिए  यूपीआई प्रणाली के जरिये भुगतान से किए जाने वाले निवेश की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। 1 मई, 2022 या उसके बाद खुलने वाली डेट सिक्योरिटीज के सार्वजनिक निर्गमों पर नया प्रावधान लागू होगा।

बता दे कि वर्तमान समय में सेबी के मौजूदा नियमों के तहत निवेशकों को यह विकल्प दिया जाता है कि वे डेट सिक्योरिटीज के निर्गम में यूपीआई प्रणाली के जरिये 2 लाख रुपये मूल्य तक के फंड का निवेश कर सकते हैं। इसमें बदलाव के बाद यह निवेश सीमा 2 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाएगी। इससे निवेशकों को बड़ा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े.. Apple Launch 2022: iPad Air 5 लॉन्च, फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान, जानें कीमत

वही सेबी 6 अप्रैल 2022 को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इन्स की 46 संपत्तियों की नीलामी करेगा।इसका आरक्षित मूल्य 97 करोड़ रुपये रखा गया है। नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय फ्लैट, जमीन के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, दमन व दादरा और नगर हवेली में स्थित दुकानें शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews