MPPSC : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commission) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। एमपीपीएससी की मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा (Madhya Pradesh State Forest Service Exam 2019) 19 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 9 सितंबर को वेबसाइट mppsc.nic.in, mponline.gov.in और mppsc.com पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 17 सितंबर 2021 तक उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC के उम्मीदवारों को बड़ा झटका, इस पद के लिए 400 से ज्यादा की दावेदारी निरस्त

MPPSC ने वन सेवा परीक्षा 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है, जिसके तहत राज्य वन सेवा की मेंस परीक्षा 19 सितंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एमपी ऑनलाइन के किसी भी किओस्क पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए अधिकतम ₹5 सेवा शुल्क निर्धारित है। एमपी ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट (mponline.gov.in) और ऑफिशल वेबसाइट (mppsc.nic.in) से उम्मीदवार स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में होगा। मेंस परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे 12 बजे होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।  परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को बैठने दिया जाएगा।  जो अपना एडमिट कार्ड लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Transfer : मध्य प्रदेश में अधिकारियों के फिर हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से वन सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा 4 नवंबर 2019 से 14 नवंबर 2019 तक आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा का रिजल्ट 21 दिसंबर 2020 में घोषित किया गया था।

ऐसे चेक कर सकेंगे एडमिट कार्ड

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें
– एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
– एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews