MPPSC के उम्मीदवारों को बड़ा झटका, इस पद के लिए 400 से ज्यादा की दावेदारी निरस्त

MPPSC 2023

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के एमपीपीएसी (MP Public Service Commission) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।समय पर दस्तावेज ना मिलने पर  चिकित्सा अधिकारी पद के लिए 422 की दावेदारी निरस्त कर दी गई है।हालांकि MPPSC ने आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 10 दिन का समय दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ये होंगे नियम

MPPSC के तहत मेडिकल ऑफिसर-2021 के 576 नए पदों पर नियुक्ति की जानी है, लेकिन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही 422 उम्मीदवारों की दावेदारी निरस्त कर दी है।  इसमें महिलाओं के लिए 191 और दिव्यांगों के आरक्षित 35 पदों के लिए आवेदन करने वाले 300 अभ्यर्थियों के दस्तावेज  समय पर ना मिलने पर निरस्त कर दिए गए है।जबकि 122 अभ्यर्थियों के अन्य कारणों के चलते आवेदन निरस्त किए गए हैं।

MP News: 2 कर्मचारी निलंबित, 8 उपयंत्री समेत 9 की सेवा समाप्त, 3 का वेतन काटा

वही 38 आवेदकों ने शैक्षणिक अर्हता संबंधी दस्तावेज और 8 आवेदकों ने BHMS, BUMS, BDS और BNYS डिग्री प्रस्तुत नही किए जाने पर आवेदन निरस्त किए गए है। इन्हें MBBS नहीं होने के कारण चिकित्सा अधिकारी पद के लिए अपात्र माना गया।  48 आवेदन ऐसे है, जिनमें आयुसीमा, अर्हता और आवेदन के प्रारुप का पालन नहीं किया गया है। हालांकि आपत्ति के लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews