MPPSC Exam 2024 : युवाओं के लिए जरूरी खबर, जनवरी से नवंबर तक 10 परीक्षाएं होंगी आयोजित, जानें परीक्षा के नाम और तारीख

MPPSC 2025

MPPSC Exam Calendar 2024 : शासकीय सेवा में जाने का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए ये खबर बहुत काम की है, परीक्षाओं की तैयारी कर रहे शिक्षित युवाओं के लिए मप्र लोक सेवा आयोग नए साल में यानि 2024 में जनवरी से नवंबर तक 10 परीक्षाएं आयोजित करने वाला है, जिसका कैलेण्डर एमपीपीएससी ने जारी कर दिया है।

आपको याद दिला दें कि मप्र लोक सेवा आयोग ने 6 अक्टूबर को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था जिसमें 15 परीक्षाओं की तारीख और अन्य डिटेल थे जो उनकी वेबसाईट पर अभी भी उपलब्ध हैं, इस परीक्षा कार्यक्रम में अक्टूबर 2023  से नवंबर 2024 तक की परीक्षाओं की डिटेल है।

इस संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में दी गई 2023 की केवल 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली दो परीक्षा एक –  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 और दूसरी- राज्य वन सेवा प्रारंभिक सेवा 2023 ही शेष बची हैं बाकी सभी 10 परीक्षाएं 2024 में आयोजित होंगी जिनकी डिटेल हम आपको यहाँ दे रहे हैं।

MPPSC परीक्षा कार्यक्रम 2024 

  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा (Assistant Professor Exam) 2022, 8 सब्जेक्ट – 28 जनवरी 2024
  • ग्रंथपाल एवं क्रीड़ा अधिकारी भर्ती परीक्षा (Librarian and Sports Officer Recruitment Examination) 2022 – 28 जनवरी 2024
  • कराधान सहायक परीक्षा (Taxation Assistant Exam ) 2022, 25 – फरवरी 2024
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा (State Forest Service Main Examination ) 2023 – 25 फरवरी 2024
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Service Main Exam ) 2023 – 11 मार्च से 16 मार्च 2024
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (State Service Preliminary Examination ) 2024 – 28 अप्रैल 2024
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा (Assistant Professor Exam ) 2022, (8 विषय) – 2 जून 2024
  • सहायक संचालक ग्राम उद्योग हथकरघा (Assistant Director Village Industries Handloom ) 2023 – 16 जून 2024
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Service Main Examination) 2024 – 22 जुलाई से 27 जुलाई तक
    खनि अधिकारी / सहायक भौमिक विद भर्ती परीक्षा (Mining Officer/Assistant Geological Survey Recruitment Examination ) 2023 – 25 अगस्त 2024
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा (Assistant Professor Exam ) 2022, (20 विषय) – 17 नवंबर 2024

6 अक्टूबर 2023 को घोषित संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews