जल जीवन मिशन में MP ने हासिल की उपलब्धि, देश में पहले नंबर पर

जल जीवन मिशन में MP ने हासिल की उपलब्धि, देश में पहले नंबर पर

MP News : मध्य प्रदेश ने जल जीवन मिशन (MP Jal Jeevan Mission) ने एक उपलब्धि हासिल की है, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सर्वाधिक सर्टिफाइड घोषित ग्रामों की संख्या में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के 2 हजार 396 ग्राम सर्टिफाइड हैं। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन में अब तक मध्य प्रदेश के 7 हजार 62 ग्रामों के हर परिवार को नल से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है।

आपको बता दें कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत कार्य बहुत तेजी से चल रहा है, मिशन में अब तक प्रदेश के 54 लाख 86 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों के घर पर नल कनेक्शन से जल पहुँच चुका है। करीब 50 हजार करोड़ रुपये लागत की जल प्रदाय योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के लिए मिशन में ग्रामीण आबादी को दिए जाने वाले नल कनेक्शन के सम्पूर्ण लक्ष्य में 45.69 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है।

ख़ुशी और गर्व की बात ये है कि देश में 20 लाख से अधिक वार्षिक लक्ष्य वाले 12 बड़े राज्यों में प्रदेश ने अपना अच्छा स्थान लगातार बनाये रखा है। इन 12 राज्यों में सर्वाधिक ग्रामों के शत-प्रतिशत “हर घर जल” उपलब्ध करवाने में प्रदेश दूसरे पायदान पर है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 41 हजार 373 आँगनवाड़ी और 71 हजार 423 शालाओं में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। अब तक 4277 ग्रामों में 100 से 90 प्रतिशत, 2089 ग्रामों में 90 से 80 प्रतिशत, 1595 ग्रामों में 80 से 70 और 14 हजार 921 ग्रामों की जल प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 60 प्रतिशत प्रगतिरत हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews