नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, शिवराज ने बताया अजातशत्रु

Narendra Singh Tomar MP Assembly Speaker

Narendra Singh Tomar MP Assembly Speaker : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर को मप्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीएम डॉ मोहन यादव ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी समर्थन किया और तोमर 16 वीं विधानसभा के 19 वें स्पीकर चुन लिए गए।

सीएम मोहन यादव ने दी तोमर को बधाई 

नरेंद्र सिंह तोमर के स्पीकर निर्वाचित होने पर सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी , उन्होंने कहा नरेंद्र सिंह तोमर का व्यक्तित्व सर्वमान्य है। आपका पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा की दृष्टि से समर्पित रहा है।

पूर्व सीएम शिवराज ने तोमर को बताया अजातशत्रु 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वह विराट व्यक्तित्व के धनी हैं, उनके पास सुदीर्घ राजनैतिक अनुभव की पूंजी है। चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सदैव उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहा है। स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह मध्य प्रदेश के संदर्भ में वह अजातशत्रु हैं। 

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक सफ़र 

आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म मुरैना के पोरसा विकासखंड के गाँव ओरेठी में 12 जून 1957 को हुआ, वे 2014 से मोदी सरकार में अलग अलग विभागों के केंद्रीय मंत्री रहे, तोमर ग्वालियर जिले से विधायक  और सांसद भी रहे और इस बार अपन इवार्त्मन संसदीय सीट श्योपुर मुरैना की विधानसभा दिमनी से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं उनके राजनितिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई, वे मप्र भाजपा के अध्यक्ष रहे, प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे अब मप्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews