माफी पॉलिटिक्स : नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर पलटवार, कहा- कांग्रेस ने कब मांगी माफी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व सीएम कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माफी मांगने वाले ट्वीट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि जब 84 का दंगा हुआ था तो राजीव जी ने माफी मांगी थी क्या? जब गोल्डन टेम्पल में निर्दोष लोगों को मारा तब इंदिरा गांधी ने माफी मांगी थी क्या? और कोरोना में टॉप पर चल रहे कांग्रेस शासित राज्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने माफी मांगी है क्या?

मंत्री की सिफारिश पर जुड़ा सूची में नाम, अस्पताल को मिलने से पहले ही रेमडेसिवीर गायब?

दरअसल कमलनाथ ने प्रदेश में कोरोना के बिगड़ने हालात के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे जनता से माफी मांगने को कहा था। इसी के जवाब में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होने कहा है कि दो लाख का कर्ज़ा माफ नहीं हुआ तो कमलनाथ ने माफी मांगी क्या ? ऐसे व्यक्ति हमसे बोल रहे हैं माफी मांगो। गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट में एक भी कांग्रेसी घर  से नहीं निकल रहा है। अपने आप को उद्योगपति कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का ऐसा कोई मित्र नहीं है क्या जो इस समय मदद कर सके और ऑक्सीजन देकर समस्या को दूर करें। विपक्ष का काम ट्वीट करके सिर्फ आलोचना करना है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे भ्रम फैला रहे हैं। कभी बीमारी पर कभी वैक्सीन पर। इसी के साथ उन्होने कहा कि कोरोना का इलाज वैक्सीनेशन ही है।  वैक्सीन स्थायी इलाज है लेकिन कांग्रेस का कोई व्यक्ति इसे लेकर प्रेरित नहीं कर रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रसी इसमें भी राजनीति ढूंढ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews