
Bajrang Dal ban controversy : कर्नाटक चुनाव घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर कांग्रेस ने देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है, बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता करने लगे हैं जिन्हें प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज करारा जवाब दिया है।
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने अपने तरीके से मतदाता को रिझाने में अभी से जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से कर सरकार बनने पर उसपर प्रतिबंध लगाने का वादा चुनाव घोषणापत्र में कर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
कर्नाटक से निकली बजरंग दल पर प्रतिबंध की हवा मध्य प्रदेश भी पहुँच गई है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिंह वर्मा ने बयान दिया है कि उनकी सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। कांग्रेस नेताओं का बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार किया है, अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर कमल नाथ को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि हम तो कमल नाथ जी और कांग्रेस को जब वीर माने जब वे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में प्रतिबंध लगवा दे।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को दो टूक लहजे में कहा “ये मध्य प्रदेश है यहाँ प्रतिबंध लगाना तो बहुत दूर की बात है, कोई विचार भी नहीं कर सकता। मध्य प्रदेश में ये हरगिज संभव नहीं होगा। वैसे भी आपकी सरकार तो मध्य प्रदेश में बन ही नहीं रही तो क्यों झूठ बोल रहे हो आप लोग?”
मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, इस विषय पर कोई सोच भी नहीं सकता है।
कमलनाथ जी आप की शह पर आपके नेता बजरंग दल के खिलाफ़ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। pic.twitter.com/p2SbnAUG4C
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 10, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

