MP Weather: खंडवा-खरगोन में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचा, नए सिस्टम से छाएंगे बादल, 18-19 फरवरी को बारिश के आसार

MP Weather : 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी नए सिस्टम का असर दिखेगा। भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहेंगे।
MP Weather:

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। रविवार (15 फरवरी 2026) को कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.6°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1°C खंडवा में रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा इंदौर में 11.5 °C , ग्वालियर में 11.7 °C, भोपाल में 13 °C, उज्जैन में 13.5 °C और जबलपुर 14.3 °C रहा।

फिलहाल सोमवार-मंगलवार को मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 फरवरी को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर ग्वालियर-चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में पारा 10 °C से नीचे (न्यूनतम)

  • करौंदी (कटनी) में 8.6 °C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9.2 °C
  • कल्याणपुर (शहडोल) में 9.4 °C
  • रीवा में 9.6 °C
  • राजगढ़ में 10.0 °C

इन जिलों में तापमान 30 °C के पार (अधिकतम)

  • खंडवा में 34.1 °C
  • खरगौन में 34.0 °C
  • नर्मदापुरम में 32.8 °C
  • रतलाम में 32.2 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 32.1 °C
  • इंदौर में 31.4 °C
  • ग्वालियर में 31.1 °C
  • जबलपुर में 30 °C

नए सिस्टम से फिर बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है, औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। पश्चिमी जेट धारा, जिसकी केंद्रीय पवन गति लगभग 259 किमी/घंटा और जो औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, उत्तर भारत के ऊपर बनी हुई है।
  • इसके असर से 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल व सागर और उज्जैन संभाग के छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच  जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 19 फरवरी के आसपास अशोकनगर, गुना, भोपाल, इंदौर और राघवगढ़ में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 °C तक का इजाफा हो सकता है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews