मप्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर, विभाग ने जारी किया ये आदेश

state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों (MP Employees Officers) के लिए काम की खबर है। 31 अक्टूबर2021 को राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा भोपाल स्थित शौर्य स्मारक पर प्रातः 10.00 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए शपथ दिलाई जायेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. 32 हजार संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 6 फीसदी इजाफा, सैलरी में आएगा उछाल

दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 31 अक्टूबर 201 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 10 बजे शौर्य स्मारक (Shaurya Memorial 2021) पर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10 बजे शौर्य स्मारक पहुँचकर सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे और फिर मोटर साइकिल रैली का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़े..खुशखबरी: युवाओं के लिए शुरु होगी नई योजना, सीएम शिवराज बोले- सरकार लेगी गारंटी

इसके अलावा ओपन एयर थिएटर में उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र-गान के वादन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सायं 5 बजे थाना तलैया से मोती मस्जिद चौराहे तक मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के साथ पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने आदेश कर कर दिया है और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews