32 हजार संविदा कर्मचारियों को तोहफा, वेतन में 6% इजाफा, हर महीने इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

कर्मचारियों

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। महंगाई भत्ते- राहत और 15 लाख सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को बोनस का लाभ देने के बाद यूपी की योगी सरकार (UP Government) ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 32 हजार संविदा कर्मचारियों (contract employees) को बड़ा तोहफा दिया है। संविदा कर्मचारियों के वेतन में 6 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद सैलरी में हर महीने 1500 रुपए तक का आएगा।

यह भी पढ़े.. गुलशन बामरा होंगे भोपाल के नए कमिश्नर, माल सिंह को नर्मदापुरम की जिम्मेदारी

दरअसल, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (UP State Road Transport Corporation) ने 32 हजार 552 संविदा कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया है।इसके तहत वेतन में छह फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इससे औसतन एक संविदा कर्मी के वेतन में 600 से 1500 रुपये प्रति माह बढ़ना तय है।यह बढ़ा हुआ पारिश्रमिक एक नवंबर 2021 से लागू होगा।इसका लाभ 32552 में से परिवहन निगम में संविदा पर चालक 14, 974 और परिचालक 17, 578 तैनात को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रुकेगा वेतन! पेंशन को लेकर ये निर्देश जारी

रोडवेज कर्मचारी संघ और निगम प्रशासन के बीच हुई वार्ता में कर्मियों के वेतन में 600 रुपये बढ़ोत्तरी पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 14 व 17 हजार पाने वाले को 600 रुपये बढ़कर मिलेगा। वहीं प्रति किलोमीटर बस संचालन डेढ़ रुपये से बढ़ाकर 1.59 कर दिया गया है।इसके अलावा परिवहन निगम में संविदा पर चालक 14, 974 और परिचालक 17, 578 तैनात हैं, वर्ष 1996 से दिसंबर 2021 के बीच संविदा चालक परिचालक जल्द समायोजित होंगे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews