दमोह उपचुनाव से पहले 8 शासकीय सेवकों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Gorakhpur DM Vijay Kiran Anand

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 17 अप्रैल शनिवार को दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) होना है, इसके पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 शासकीय सेवकों (Government Employees) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है।यह कार्रवाई मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व नियम 1950 (MP Civil Services Conduct Rules 1965 and Public Representation Rules 1950) का उल्लंघन करने पर की गई है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: मप्र में घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 युवतियों संग 1 युवक गिरफ्तार

दमोह उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने विधानसभा उप निर्वाचन 2021 मतदान दल गठन में नियोजित पीठासीन मतदान अधिकारी 01, 02, 03 प्रशिक्षण में आदेशित किये जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने और  कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर  8 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस(Show cause notice) जारी किया है।

यह भी पढ़े.. विधायक निधि: कोरोना संकटकाल में मप्र सरकार का बड़ा फैसला, कलेक्टरों को निर्देश जारी

उपचुनाव से पहले इस जारी आदेश में कहा गया है कारण बतायें कि इस प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण क्यों न संबंधितों के विरूद्ध मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)-1966 के तहत दंडित किये जाने के लिए कार्यवाही की जाये। तत्संबंध में अपना उत्तर नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें, समय अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की दशा में संबंधितों के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

इनको जारी किए गए नोटिस

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर शासकीय माध्यमिक शाला (Government School) मादो के माध्यमिक शिक्षक  प्रकाश चंद राय, जनपद पंचायत जबेरा के पंचायत समन्वयक अधिकारी  निरपत सिंह परस्ते, शासकीय प्राथमिक शाला मलवारा के प्राध्यमिक शिक्षक देवेन्द्र कुशवाहा, प्राथमिक शाला इमलिया जेर के प्राध्यमिक शिक्षक मुकेश कुर्मी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पटेरा जीपी आर्य, प्राथमिक शाला भैंसा नरसिंहगढ के प्राथमिक शिक्षक  रामप्रसाद अहिरवार, शासकीय प्राथमिक शाला रूसल्ली के सहायक शिक्षक  मनोज कुमार प्यासी तथा शासकीय माध्यमिक शाला बड़ा हटा के प्रधानाध्यापक  आरडी चौबे को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews