अब शिवराज के इस फैसले को पलटने जा रही कमलनाथ सरकार

अब शिवराज के इस फैसले को पलटने जा रही कमलनाथ सरकार

इंदौर।
मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में एक बार फिर सेमेस्टर प्रणाली लागू होने वाली है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने ये फैसला किया है।शनिवार को इंदौर में एक बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने कार्याकाल के दौरान यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर सिस्टम को खत्म कर दिया था। लेकिन कमलनाथ सरकार इसे फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने बड़ा फैसला लेते हुए सेमेस्टर सिस्टम फिर से शुरू करने की पहल की है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सरकार इसमें जल्द बदलाव करेगी। उनका कहना है कि वर्तमान शिक्षा पद्धति को देखते हुए फिर से सेमेस्टर सिस्टम लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। संभवतः सत्र 2020-21 से बीए, बीकॉम और बीएससी में सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षाएं कराई जाएंगी ।क्वालिटी एजुकेशन के अलावा शिक्षा का स्तर सुधारना है जिसके निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उसी का एक हिस्सा सेमेस्टर सिस्टम है, जो शिक्षा की बेहतरी के लिए लागू किया जाएगा।

आपको बता दें की पिछली सरकार ने सेमेस्टर सिस्टम को बंद कर दिया था, लेकिन वर्तमान में छात्रों के बिगड़ते रिजल्ट और विभागाध्यक्षों से मिले सुझाव के बाद इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews