विधानसभा में हंगामे पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, “शुक्ला पर शोर, शकील पर मौन”, ये है कांग्रेस का असली चेहरा

विधानसभा में हंगामे पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, “शुक्ला पर शोर, शकील पर मौन”, ये है कांग्रेस का असली चेहरा

MP Assembly Monsoon Session 2023 : आज मंगलवार 11 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू हुआ और जैसी की सम्भावना थी, पहले दिन ही सिर्फ शोर शराबा सुनाई दिया, इस सत्र में कांग्रेस सीधी पेशाब कांड, महाकाल महालोक घोटाला सहित कई मुद्दों के साथ सरकार को घेरने की तैयारी में दिखाई दी और उसने पहले दिन ही अपने तेवर दिखा दिए।

सदन की कार्रवाई शुरू होते ही सरकार को घेरने की तैयारी के साथ आई कांग्रेस के विधायकों ने सीधी दशमत आदिवासी पेशाब कांड का मुद्दा उठाया, आसंदी से लगातार शांत बैठने के निर्देश दिए जाते रहे सभी सदस्यों से अपनी अपनी बात शांति के साथ रखने के निर्देश दिए जाते रहे लेकिन ये निर्देश शोर शराबे के बीच कहीं खो गए, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दुसरे पर आरोप लगते रहे और सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते हो कांग्रेस ने उठाया सीधी पेशाब कांड का मुद्दा 

प्रदेश के ग्रह मंत्री एवं मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मीडिया से बात की, उन्होंने कहा कि जैसे ही आज वन्दे मातरम से सदन की शुरुआत हुई कांग्रेस ने हंगामा शोर शराबा शुरू कर दिया, उन्होंने कहा कि ये बहुत पीड़ादायी है, कांग्रेस ने सदन की परंपरा को तोडा जो उसका स्वभाव है, डॉ मिश्रा ने कि कांग्रेस ने फिर साबित किया है कि उसने राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रगान अदि के अपमान बीड़ा उठाया है।

नरोत्तम मिश्रा का सवाल, “शुक्ला पर शोर, शकील पर मौन”, जवाब दे कांग्रेस 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सीधी के वीडियो को आगे बढ़ाया लेकिन शिवपुरी का वो घिनौना काम जहाँ मुंह में मल भर दिया था उसपर नहीं बोल रहे क्योंकि सीधी में शुक्ला था और शिवपुरी में शकील है इतना सा अंतर है, ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, इससे कांग्रेस की तुष्टिकरण की पोल खुल गई हैं, उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन आप उसके लिए तरीके से आइये तो सही।

जनजाति नेताओं के नाम लेकर नरोत्तम ने किया पलटवार 

डॉ मिश्रा ने कहा कि आज कांग्रेस जनजाति भाइयों की हिमायती बन रही हैं लेकिन सब जानते हैं की कांग्रेस ने कैसे जनजाति भाइयों का अपमान किया है, जमुना देवी, उमंग सिंगार, दलवीर सिंह सहित कई आदिवासी नेताओं के नाम गिनाते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  इनको कांग्रेस ने कितना सताया है सब जानते हैं इसलिए कांग्रेस मुंह की खाती है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews