भोपाल एम्स में मरीज फंदे पर झूला, महीने भर में खुदकुशी का दूसरा मामला

भोपाल एम्स में मरीज फंदे पर झूला, महीने भर में खुदकुशी का दूसरा मामला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक बार फिर एक मरीज द्वारा खुदकुशी (Suicide) करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीहोर निवासी 33 वर्षीय दीपक जायसवाल ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरूवार दोपहर की है, एम्स के मनो चिकित्सा विभाग के वार्ड में भर्ती मनोरोगी सीहोर निवासी 33 वर्षीय दीपक जायसवाल ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद एम्‍स में भर्ती मरीजों की देखभाल और अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 20 अक्टूबर को एम्स में 60 साल की महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वह कोरोना संक्रमित थी।

गुरूवार को मरीज द्वारा वार्ड में खुदकुशी करने फिर मामला सामने आया है| 33 वर्षीय दीपक जायसवाल मनोरोगी था। उसके पिता मनोहर जायसवाल सीहोर में दंत चिकित्सक हैं। मां दीपक की अस्पताल में देखभाल कर रही थीं। उसकी मां नाश्ता लेने बाहर चली गई थीं। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews