PM Modi सबसे लंबे समय तक कार्यकाल वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 4078 दिन पूर्ण करने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इसके बाद का रिकार्ड भी तोड़ेंगे और वर्ष 2029 में फिर एक बार देश का नेतृत्व करेंगे।
PM Modi bpl

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अपने कार्यकाल की निरंतरता के 4078 दिन पूरे कर लिए इसी के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया और वे  देश के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यरत दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है, प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4078 दिन का कार्यकाल पूरा करने के साथ ही श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है अब वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक निरंतर प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले देश एक दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

आज हमारे देश के लिए बेहद गर्व का दिन: मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे देश के लिए बेहद गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेवा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की महान लोकतांत्रिक परम्पराओं से ओत-प्रोत परिपक्वता, सुदीर्घ विकास यात्रा और जनविश्वास की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।

“हृदय से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वे दीर्घायु हों”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल देश के अन्दर अभूतपूर्व परिवर्तन देखे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी बड़ी खूबी से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। मैं मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वे दीर्घायु हों और इसी तरह देश का नेतृत्व करते हुए नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारत ने हासिल की कई ऐतिहासिक उपलब्धियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष न केवल सशक्त तरीके से रखा, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें आजादी के बाद देश के लोगों ने सर्वोच्च पद से सम्मानित करके अपने आप को गौरवान्वित किया है। आज एक और नया रिकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ा है, वे देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हो गए हैं जो 4078 दिन तक न केवल प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं, बल्कि उनके कार्यकाल में भारत ने मान-सम्मान और कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews