Hindi News

गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और मिलाद-उन-नबी के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल पुलिस का अलर्ट

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
 पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने निर्देश दिए है कि गणेश उत्सव, डोल ग्यारस तथा मिलाद उन नबीगणेश प्रतिमा स्थलों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रुप से लगवाएं, सार्वजनिक क्षेत्रों में विजिबिलिटी बढ़ाएं तथा सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेंगे।
गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और मिलाद-उन-नबी के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल पुलिस का अलर्ट

भोपाल में आगामी त्यौहार गणेशोत्सव, डोल ग्यारस एवं मिलाद उन नबी के दौरान शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियो, थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए साथ ही इनका कढ़ाई से पालन का आदेश भी दिया।

यह अधिकारी रहें मौजूद 

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र पवार, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त शशांक एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

दिए यह निर्देश 

बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी  मिश्र द्वारा थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की थाना प्रभारियों से विस्तृत जानकारी ली गई तथा चल समारोह/जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल, प्रतिमा/पंडाल सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, लाईटिंग, जूलुस व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन घाट व्यवस्था, त्यौहार में नगर रक्षा समिति का सहयोग इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिमा स्थलों वाले क्षेत्रों में देर रात्रि तक निरंतर गश्त करेंगे व असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंl अपराधों की रोकथाम हेतु अवैध शराब तस्कर, आर्म्स तस्कर, मादक पदार्थ, जुआ/सट्टा के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करें एवं निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करेंl सोशल मीडिया पर नजर रखें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंl

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews