Hindi News

स्कूल शिक्षा मंत्री के हिजाब पर बयान के बाद प्रदेश में भी शुरू हुई राजनीतिक तकरार

Written by:Harpreet Kaur
Published:
स्कूल शिक्षा मंत्री के हिजाब पर बयान के बाद प्रदेश में भी शुरू हुई राजनीतिक तकरार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक में स्कूलों में हिजाब पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है वही अब मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस मामले में बयान देकर राजनीतिक विवाद बढ़ा दिया है, प्रदेश के स्कूल शि‍क्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को इसे लेकर एक बयान दिया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा  कि हिजाब स्कूली यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। जिसे पहना है वह अपने घर में इसे पहने। प्रदेश में अगर कोई हिजाब पहनकर स्कूल आता है तो इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. देखिए जब पुलिस ने बीच चौराहे टाँगे अपराधियों के फोटो, बैनर, आखिर क्यों

मंत्री का यह बयान सामने आते ही इसे लेकर पक्ष विपक्ष के बयान सामने आने लगे। लगातार प्रतिक्रियाओं के बीच मंत्री इंदर सिंह परमार ने देर शाम एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में आगामी शिक्षा सत्र से स्कूलों में नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। विभाग इस पर कार्य कर रहा है। ड्रेस कोड में यह ध्यान रखा जाएगा कि स्कूलों में समानता और अनुशासन का भाव रहे। ड्रेस कोड तैयार होते ही अगले सत्र के लिए विभाग द्वारा स्कूलों सूचित किया जाएगा। शि‍क्षा राज्य मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर कहा है कि हिजाब बैन करना दूर की बात है। यह देेश संविधान से चलेगा जो बाबा साहब आंबेडकर ने दिया है। यह देश गांधी की विचारधारा से चलेगा। यह देश गोडसे की विचारधारा और आपकी शर्तों से नहीं चलेगा। मध्य प्रदेश में इस तरह का जो भी प्रस्ताव होगा उसका कड़ा विरोध करेंगे। किसी भी हाल में इसे लागू नहीं होने देंगे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews