Hindi News

 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
डॉक्टरों का कहना है कि चार दिन पहले एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसका अंतिम संस्‍कार नहीं करवाया गया। दुर्गंध के कारण डॉक्टर रूम मे नही जा पाये, इस कारण खुले में लगाकर पीएम करना पड़ा।
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी

भले ही प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का डंका बजाया जा रहा हो लेकिन सच बिल्कुल अलग है, आम जनता इलाज के लिए शासकीय अस्पतालों की लंबी-लंबी लाइन में लगकर इंतजार कर रही है तो मौत के बाद भी खुले में पोस्टमार्टम करना पड़ रहा है। मामला मंदसौर का है।

जिले के शासकीय अस्पताल का चौकानें वाला मामला 

मंदसौर जिले के शासकीय अस्पताल में बीते सोमवार को दो शवों का पोस्टमार्टम खुले परिसर में पर्दा लगाकर किये जाने का मामला सामने आया है।  पोस्टमार्टम रूम की बजाय दों शवों का पोस्टमार्टम खुले परिसर में पर्दा लगाकर किया गया।

डाक्टर्स ने बताई मजबूरी 

इस संबंध मे डॉक्टरों का कहना है कि चार दिन पहले एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसका अंतिम संस्‍कार नहीं करवाया गया। दुर्गंध के कारण डॉक्टर रूम मे नही जा पाये, इस कारण खुले में लगाकर पीएम करना पड़ा।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, मंदसौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !