यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, काम के चलते रूट डायवर्ट

ये गाड़ियाँ विजयवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी, इसके बदले में इन्हें रायनपाडू स्टेशन पर हाल्ट दिया गया है।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

BHOPAL NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के न्यू वेस्ट ब्लाक हट-विजयवाड़ा के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ:

1. गाड़ी संख्या 20806 (नई दिल्ली – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस) दिनांक 02.08.2024 से 10.08.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रायनपाडू – गुणढला होते हुए गंतव्य को जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 20805 (विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस) दिनांक 02.08.2024 से 10.08.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया गुणढला – रायनपाडू होते हुए गंतव्य को जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 12804 (हजरत निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस) दिनांक 04.08.2024 और 07.08.2024 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रायनपाडू – गुणढला होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 12803 (विशाखापट्टनम – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस) दिनांक 05.08.2024 और 09.08.2024 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया गुणढला – रायनपाडू होते हुए गंतव्य को जाएगी।

यात्रियों से अपील 

ये गाड़ियाँ विजयवाड़ा स्टेशन पर नहीं रुकेगी, इसके बदले में इन्हें रायनपाडू स्टेशन पर हाल्ट दिया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews