आवास संघ को प्रोटेम स्पीकर की दो टूक, ’31 अगस्त तक आवास दो नही तो पेनाल्टी के लिए तैयार रहो’

आवास संघ को प्रोटेम स्पीकर की दो टूक, ’31 अगस्त तक आवास दो नही तो पेनाल्टी के लिए तैयार रहो’

भोपाल| प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा आवास संघ की कार्य प्रणाली पर नाराज हो गए| उन्होंने दो टूक शब्दों में आवास संघ के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 31 अगस्त तक आवास दो नही तो पेनाल्टी के लिए तैयार रहो|

मध्यप्रदेश आवास संघ द्वारा रचना नगर में विधायक सांसद आवासीय योजना के अंतर्गत 320 बहुमंजिला आवासों का निर्माण किया जा रहा है । सोमवार को उक्त आवासीय परिसर के निर्माण संबंधी समीक्षा मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा की गयी| इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह, अपर सचिव वीरेंद्र कुमार, सचिव शिशिर चौबे , आवास संघ के प्रबंध संचालक श्री सेंगर सहित अन्य उपस्थित रहे । बैठक में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आवास संघ की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की|

शर्मा ने कहा कि जुलाई 2016 से आज पूरे 4 साल हो चुके है| लेकिन आवास संघ द्वारा 320 आवासों में से एक भी विधायक को आवास का आधिपत्य नही सौपा गया । शर्मा ने बताया कि 87 विधायक ऐसे है जिन्होंने पूरी किश्त जमा कर दी है एवं बैंक लोन का ब्याज भर रहे है फिर भी आवासहीन है । शर्मा ने कहा आवास संघ जो कि एक शासकीय संस्था है यदि वह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार करेगी फिर आम आदमी के प्रति उसके कार्यप्रणाली निश्चित ही चिंताजनक है ।

21 अगस्त को लॉटरी, 31 अगस्त को अधिपत्य सौपे, अथवा पेनाल्टी के लिए तैयार रहे
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दो टूक शब्दों में आवास संघ के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 अगस्त को जिन 87 विधायको की राशि जमा हो चुकी है उन सभी के आबंटन की लॉटरी निकाली जाए एवं इन सभी को 31 अगस्त को आधिपत्य की तैयारी संघ द्वारा पूर्ण कर ली जाए अथवा आवास संघ पेनाल्टी के लिए तैयार रहे ।

21 अगस्त को निकाली जाएगी लॉटरी
रचना नगर में बन रहे विधायक सांसद आवासीय परिसर में जिन 87 विधायको द्वारा राशि जमा कर दी गयी है ऐसे विधायको का आवास आबंटन लॉटरी के माध्यम से 21 अगस्त को 12 बजे विधानसभा में किया जायेगा । इसके लिए बाकायदा विधिवत सूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायको को दी जाएगी .

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews