MPPSC SET : राज्य पात्रता परीक्षा आज, दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी, 1.46 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, इन नियमों का करना होगा पालन

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 का आयोजन आज रविवार को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025-26) 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। प्रदेशभर के 12 संभागीय मुख्यालयों पर 309 केंद्र बनाए गए है जिसमें करीब एक लाख 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ​

ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य जागरूकता और शिक्षण अभिरुचि का है, जबकि दूसरा अभ्यर्थी के चुने हुए विषय का।बता दे कि एमपी सेट 2025 परीक्षा का आयोजन हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए है। यह परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। यह परीक्षा हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, विज्ञान, मराठी, उर्दू और गणित सहित कुल 31 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आयोग की तरफ से परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले ओएमआर शीट वितरित होगी। सुबह 11:55 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को निर्धारित स्याही वाला पेन, स्वयं का फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।प्रत्येक केंद्र पर तीन स्तरों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और तिथि सही से जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) जरूर ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया गया।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जिसमें किसी प्रकार का कोई अंतराल नहीं दिया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।

किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक, जूते-मोजे पहनना, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, चाबी, लाइटर, माचिस, ब्लेड, बेल्ट, टोपी और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।

​परीक्षा पैटर्न

​ऑफलाइन मोड: परीक्षा पेन-पेपर आधारित (OMR Sheet) होगी।
कितने पेपर होंगे: 2 पेपर होंगे और कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
पेपर 1: सामान्य प्रश्न-पत्र (शिक्षण और शोध अभिवृत्ति), 50 प्रश्न, 100 अंक।
​पेपर 2: चयनित विषय (Subject Specific), 100 प्रश्न, 200 अंक।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews