पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 10 से 12 दिसंबर तक, 16 जिलों के 37 लाख 50 हजार बच्चों को दी जाएगी वैक्सीन की खुराक

Pulse Polio Campaign Additional Phase from 10th to 12th December

MP News : मध्य प्रदेश में एक बार फिर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, दो दिवसीय अभियान 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा, इसे प्रदेश के 16 जिलों में चलाया जायेगा , नेशनल हेल्थ मिशन(एमपी) की एमडी प्रियंका दास ने आज अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए, गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है।

37 लाख 50 हजार बच्चों को दी जायेगी पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक 

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसंबर 2023 को पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जाएगा। अभियान में जीरो से 5 वर्ष आयु के लगभग 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। अभियान की सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलों के सीएमएचओ, सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण अधिकारियों को एनएचएम की एमडी श्रीमती प्रियंका दास ने निर्देश दिए।

ये संस्थाएं करेंगी सहयोग 

डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि महिला-बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, आयुष विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डब्ल्यूएचओ , यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान संचालित किया जाएगा।

इन 16 जिलों में चलेगा अतिरिक्त चरण 

उन्होंने बताया कि अभियान का अतिरिक्त चरण प्रदेश के भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा जिलों में संचालित होगा। इन जिलों में पोलियो दवाई पिलाने के लिये स्थानीय बूथ के साथ-साथ माइग्रेटरी पापुलेशन को कवर करने के लिये मोबाइल टीम भी गठित की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews