मण्डल कार्यालय में रेल कर्मियों ने ली आतंकवाद विरोधी शपथ

मण्डल कार्यालय में रेल कर्मियों ने ली आतंकवाद विरोधी शपथ

Rail  News : आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई 2022 (रविवार) को मण्डल कार्यालय में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दिनांक 22.05.2023 (सोमवार) को मण्डल कार्यालय के प्रांगण में अपर मण्डल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर नें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आतकंवाद विरोधी शपथ दिलाई।

ली शपथ 
अपर मण्डल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों नें आतंकवाद विरोधी शपथ लेते हुए कहा कि- “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं” भोपाल मण्डल के सभी स्टेशनों, डिपो कार्यालयों में अधिकारियों, स्टेशन/डिपो प्रभारियों द्वारा 21 मई (रविवार) को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर रहना है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews