20 अक्टूबर को दीपावली के दिन भी रेलवे के आरक्षण केंद्र होंगें संचालित

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल्वे ने यह फैसला लिया है।
Special train

Hyderabad-Jaipur Weekly Express train

दीपावली और लक्ष्मी पूजा के मद्देनजर भोपाल मंडल के सभी आरक्षण (पीआरएस) केंद्रों को दिनांक 20.10.2025 (सोमवार) को रविवार की भांति सुबह 08.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे तक संचालित किए जायेंगे।

अन्य दिनों की तरह ही दिवाली के दिन भी रेल्वे काउंटर रहेंगे चालू 

दिवाली के अवकाश के दिन भी लोगों को रेल टिकिट करवाने में कोई दिक्कत न हो इसे लेकर रेल्वे ने यह फैसला लिया है। इसी के चलते अनारक्षित टिकट काउंटर नियमित दिनों की भांति कार्यरत रहेंगे।

आरक्षित टिकटों की बुकिंग निरंतर जारी

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेल्वे एवं आईआरसीटीसी की अधिकृत बेबसाइट अथवा एप पर यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित टिकटों की बुकिंग निरंतर जारी रहेंगें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews