Rajyasabha Election 2024: MP से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, निर्वाचन अधिकारी से लिए प्रमाणपत्र

Rajyasbha Election 2024

Rajyasabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए खड़े हुए भारतीय जनता पार्टी के चार और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया, इसी के साथ मध्य प्रदेश से अब राज्यसभा की तस्वीर साफ़ हो गई है, यहाँ भाजपा के 4 और कांग्रेस के 1 सदस्य ने जीत दर्ज की है। यानि पांच सीटों के लिए पांच उम्मीदवार (भाजपा के 4, कांग्रेस का एक ) मैदान में थे जो विजयी घोषित हो गए।

BJP, कांग्रेस के ये प्रत्याशी थे राज्यसभा उम्मीदवार   

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 4 सीटें थी जिसपर उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन, वाल्मीकि समाज के संत उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस के पास एक सीट थी जिसपर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष और पीसीसी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को खड़ा किया था।

नाम वापसी के अंतिम दिन सभी पांच प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित 

आज 20 फरवरी को नाम वापस लेने के अंतिम दिन था चूँकि इन पाँचों उमीदवारों में विरोध में कोई भी अन्य उम्मीदवार सामने नहीं था और किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के चार और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को राज्यसभा के निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

वीडी शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों को खिलाई मिठाई 

भाजपा की तरफ से उमेश नाथ महाराज को छोड़कर शेष तीनों डॉ एल मुरुगन, माया नारोलिया और बंसी लाल गुर्जर ने निर्वाचन अधिकारी के कार्याय पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया, प्रमाणपत्र लेने के बाद प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने निर्वाचित सांसदों को मिठाई खिलाई।

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने लिया प्रमाणपत्र 

उधर कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह ने निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाणपत्र लिया, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य सीनियर नेता शामिल थे , सभी ने अशोक सिंह को राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित होने पर बधाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews