कोरोना का कर्फ्यू: अब दबंग विधायक रामबाई ने तले पकौड़े, VIDEO VIRAL

कोरोना का कर्फ्यू: अब दबंग विधायक रामबाई ने तले पकौड़े, VIDEO VIRAL

भोपाल।
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दमोह के पथरिया से दबंग विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में है। इसका कारण कोई बयान या धमकी नही बल्कि कोरोना का कर्फ्यू है।सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वे घर में पकौड़े तलती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, देश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पीएम मोदी की अपील पर देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन है और प्रदेश में तो कई जगह कफ्यू भी लगाया गया है।ऐसे में क्या पत्रकार, क्या अभिनेता और क्या नेता सभी अपने आपको घरों में कैद किए हुए है। ऐसे में रामबाई भी भोपाल स्थित सरकारी विधायक निवास पर कर्मचारियों को छुट्टी देकर पति के साथ घरेलू कामकाज में जुट गईं हैं। उन्होंने सरकारी निवास पर घरेलू कार्य करते हुए अपने पति गोविंद सिंह से भी इसमें हाथ बंटाने को कहा है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे घर पर पकौड़े तलती हुई नजर आ रही है।इससे पहले पूर्व मंत्री औऱ भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बच्चों के साथ खेलते और उन्हें टीचर की तरह पढ़ाते हुए नजर आ रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews