गन्नू भैया के लिए साधना सिंह ने तैयार किए छप्पन भोग

गन्नू भैया के लिए साधना सिंह ने तैयार किए छप्पन भोग

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। गणेश उत्सव के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) के साथ विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश जी के मंदिर पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना की। उन्होने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की। इस दौरान सीएम ने मंदिर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में भी हिस्सा लिया। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रीमती साधना सिंह ने स्वयं छप्पन भोग बनाया। वे हर साल इसी तरह घर पर प्रसाद बनातीं हैं।

CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ किए बाढ़ वाले गणेश जी के दर्शन, प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना

श्रीमती साधना सिंह ने सभी को ढोल ग्यारस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं भगवान गणेश जी से प्रार्थना करती हूं कि सबसे जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।” उन्होने बताया कि वे हर साल विदिशा में बाढ़ वाले गणेश जी के साथ जो दस दिन गणेश जी की स्थापना करते हैं, उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसमें बेसन के लड्डू, आटे के गोंद वाले लड्डू, सूजी के लड्डू, मूंगफली के लड्डू, तिल्ली के लड्डू, नारियल के लड्डू, सेव के लड्डू, चने की दाल के लड्डू, पॉपकार्न के लड्डू, बूंदी के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू, मोरधन के लड्डू सहित 15 तरह के लड्डू बनाए है। इसी तरह कई प्रकार के मोदक भी बनाए हैं।ये छप्पन भोग का प्रसाद दो दिन चढ़ाया जाता है। श्रीमती साधना सिंह स्वयं ये प्रसाद बनातीं है जिसमें दो दिन लगते हैं, प्रसाद बनाने में उनके साथ दो सहायक और होते हैं। इस तरह वे पूरी श्रद्धा और समर्पण से भगवान श्रीगणेश को भोग लगातींं हैं और इसी के साथ सभी के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews