सज्जन सिंह वर्मा की सीएम से मांग-कॉलेज छात्रों को दिया जाए जनरल प्रमोशन

सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने इस बार स्नातक (UG) तथा स्नातकोत्तर (PG) की प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष परीक्षाएं अब ओपन बुक पद्धति (Open Book System) से जून 2021 में आयोजित कराने का फैसला किया है, लेकिन इसके पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कॉलेज  के छात्रों (Student) को जनरल प्रमोशन देने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले- कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो, गांवों में संक्रमण फैलने से रोकें

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा (Congress MLA Sajjan Singh Verma) ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के कॉलेज (College) एवं विश्वविद्यालय (University) के सभी छात्रों के लिये जनरल प्रमोशन (General Promotion) की माँग की है और लिखा है कि कांग्रेस का हाथ, छात्रों के साथ।इतना ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: Tauktae ने पकड़ी रफ्तार, मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पत्र में लिखा है कि कोरोना संकटकाल के चलते सभी छात्र मानसिक रुप से परेशान है और पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत नहीं कर पा रहे है और ना ही उच्च शिक्षा विभाग सही तरीके से तैयारियां करने में समर्थ है, ऐसे में छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार किया जाना चाहिए।

सज्जन सिंह वर्मा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews