MP Weather Alert: Tauktae ने पकड़ी रफ्तार, मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार

cg Weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान Tauktae गोवा के तटों से टकराने के बाद गुजरात की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। अन्य राज्यों की तरह इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ने और मौसम (Weather Cloud) बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग  (Weather Department) ने मध्य प्रदेश के 9 संभागों समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में Tauktae मचाएगा तबाही!

आज रविवार को Tauktae तूफान के असर के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हुई। भोपाल, रतलाम, गुना, उज्जैन और खंडवा के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं, मंदसौर, होशंगाबाद और कटनी में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।वही होशंगाबाद में तूफान को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Alert)  ने दो दिन का अलर्ट जारी किया है और 17-18 मई को लोगों से घरों से ना निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग (Weather Alert)  के अनुसार, अगले 24 घंटे में शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों और सतना-रीवा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।  यहां पर हवाओं की रतफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। वही 18-19 मई काे पूरे मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार है।इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ेंगी। बरसात का यह सिलसिला रूक-रूक कर तीन-चार दिन तक भी बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान Tauktae के अलावा वर्तमान में एक साथ 5 सिस्टम  सक्रिय हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षाेभ ऊपरी हवा के चक्रवात, दक्षिणी पाकिस्तान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात, उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवात, चक्रवात से पश्चिमी मप्र हाेकर मराठवाड़ा तक एक द्राेणिका लाइन और मध्य प्रदेश के मध्य में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

20 जून के आसपास मप्र में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग  (Weather Forecast) पूर्वानुमान है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून जून के पहले सप्ताह में दस्तक देगा। ऐसे में इस बार मप्र व इंदौर संभाग में 15 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश होने की संभावना है।वही प्री मानसून में ही अच्छी बारिश होने की संभावना है।इस साल मानसून के चार माह में इंदौर संभाग में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, Tauktae  के कारण 18 मई को गुजरात के पोरबंदर और नालिया के बीच से गुजरने के चलते कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके कारण 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम रेलवे ने राज्य में 56 ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया है। 17 मई को गोवा के साथ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। फिलहाल केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। केंद्रीय जल आयोग ने दोनों राज्यों में अचानक बाढ़ की आशंका पर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather

weather

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews